Breaking News

बीएसपी में आरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी : नियम विरुद्ध चल रहे 15 वाहनों को जप्त किया : जांच जारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर आरटीओ और पुलिस विभाग ने संयुक्त टीम बनाकर आज दबिश दी। टीम ने परिवहन विभाग के नियमों के विरुद्ध चल रही वाहनों की जांच शुरू कर दी है। मालवाहक परिवहन करने वाले वाहनों की अनियमितता का पता चलने पर वाहन जप्त किये जा रहे हैं। अब तक 15 से अधिक मालवाहक वाहन जप्त कर लिये गए हैं।

भिलाई सिटी कोतवाली के पीछे मैदान में जप्ती के बाद वाहनों को रखा गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान रायपुर और दुर्ग के आरटीओ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीम में शामिल हैं। दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव भी कार्रवाई के दौरान मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार शाम तक जांच जारी रहेगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!