
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पचरी पारा में दही लूट का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर भगवान कृष्ण की आरती के बाद नारियल फोड़कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दही लूट के रंगारंग कार्यक्रम का आनंद हजारों लोगों ने लिया। पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मासूब अली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि यहां बहुत भव्य कार्यक्रम हुआ और आगे भी यह कार्यक्रम अपनी भव्यता को बनाए रखकर भगवान कृष्ण के प्रेम समर्पण की भावना को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने गई लूट आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसी तरह धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाने और भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के संदेश लोगों तक पहुंचाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, सीजु एंथोनी, नगर निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, राजेश शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, कन्या ढीमर, देवेश मिश्रा, राहुल अग्रवाल, बिंदु सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। आयोजन में मासूब अली के अलावा अमित भीमटे, विजय निषाद, विजू की सक्रिय सहभागिता रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal