Breaking News

3 सितंबर को निगम कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे : ठप रहेगा कामकाज : आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शासकीय लंबित मांगों से संबंधित 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर कलम रख मशाल उठा आंदोलन के पांचवे चरण में नगर निगम दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन का समर्थन करेंगे। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के आव्हान पर आंदोलन का समर्थन किया जाएगा।

महासंघ के दुर्ग नगर निगम शाखा के अध्यक्ष शिव शर्मा व महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर निगम के  सभी नियमित कर्मचारी 3 सितंबर को अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने निगम आयुक्त को इस संबंध में पत्र देकर अवकाश प्रदान करने की मांग की है।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!