Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री : 8 मंत्री भी पहुंचे : कार्यकर्ताओं में भरा जोश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उनके साथ 8 मंत्री भी बैठक में मौजूद थे। राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव की मौजूदगी में हो रही बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र साहू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के निवेदन पर बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर की कमेटियों के गठन में  सबको महत्व दें। सभी वर्गों को बूथ कमेटी में शामिल करें और वार्ड और बूथ के हर हिस्से से कार्यकर्ताओं को कमेटी से जोड़ें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाएं। पिछला चुनाव बूथ मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता गया था। इस बार भी बूथ मैनेजमेंट के साथ बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। बैठक में केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, रूद्र कुमार, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया भी मौजूद थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत है। यहां का संगठन और बूथ स्तर पर मैनेजमेंट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल की तरह है। इसी मॉडल के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, जनकलाल वर्मा, गिरीश देवांगन, चंद्रशेखर शुक्ला, शैलेष नितिन त्रिवेदी, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, राजेंद्र साहू, उधोराम वर्मा, शकुंतला डहरिया, द्वारिका साहू, डोमेश्वरी वर्मा, सलाम रिजवी, राजेंद्र पप्पू बंजारे, शारदा वर्मा, राम गिडलानी, धनराज मध्यानी, द्वारका साहू, शारदा वर्मा पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, दुर्गेश वर्मा, विद्याभूषण सोनवानी, सौरभ शर्मा, सौरभ मिश्रा, भारती देवांगन, नंदलाल देवांगन, देवा दास टंडन, मोहनलाल,कन्हैया, अश्वनी, सुनील सोनी, देवेंद्र मिश्रा, प्रणव ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, रहमत, हरिशंकर वर्मा, देवेंद्र वर्मा, चंद्रहास साहू सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कमल भारती ने किया।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!