Breaking News

उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच करने किसान की वेशभूषा में प्रशासन की टीम पहुंच रही : अब तक 75 निजी दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में कृषकों को सही दाम पर उर्वरक उपलब्ध कराने निजी दुकानदारों पर पिछले दो माह से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले 2 माह में अलग-अलग टीम बनाकर निजी दुकानों में कर्मचारियों को कृषक बनाकर भेजा जा रहा है। अनियमितता या अधिक मूल्य पर खाद बेचने की जानकारी मिलते ही संबंधित दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई भी की जा रही है।

जिले में अब तक अलग-अलग विकासखंडों में सूचना मिलने पर 75 विक्रय परिसरों में दबिश दी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर अनियमितता पाए जाने के कारण 8 निजी दुकानदारों का उर्वरक जप्त किया गया। 16 प्रकरणों पर विक्रय पर प्रतिबंध, 8 निजी दुकानदारों के अनुज्ञप्ति को निलंबित करने और 43 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर तारन सिन्हा ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि अगले हफ्ते जिले में यूरिया का रैक उपलब्ध होने की संभावना है। इसके बाद यूरिया का वितरण किया जाएगा। निजी विक्रय परिसरों में उर्वरक कालाबाजारी संबंधी शिकायत के लिये क्षेत्रीय कृषि अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक और जिला प्रशासन को उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय होने की सूचना दी जा सकती है।

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!