द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने वार्ड कमेटी और बूथ कमेटियों का गठन करने वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष व दुर्ग विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा और जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल के अनुमोदन पर 12 वार्डों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वार्ड प्रभारी इस प्रकार है- तनिश पाटनी वार्ड नं. 30 तमेंरपारा वार्ड, मीना मानिकपुरी वार्ड नं. 31 आपापुरा वार्ड, चंद्रप्रकाश जैन वार्ड नं. 32 ब्राह्मण पारा वार्ड, राजेश वाडयकर वार्ड नं. 33 चंडी मंदिर वार्ड, जगमोहन ढीमर वार्ड नं. 34 शिव पारा वार्ड, विशाल महानंद वार्ड नं. 35 बाबा रामदेव मंदिर वार्ड, मुकेश पांडे वार्ड नं. 36 गंजपारा वार्ड, अशोक मेहरा वार्ड नं. 37 आजाद वार्ड, रामरतन जलतारे वार्ड नं. 38 मीलपारा वार्ड, हितेश सेन वार्ड नं. 39 कचहरी वार्ड, प्रकाश शिवणकर वार्ड नं. 40 सुराना कॉलेज वार्ड, समयलाल साहू वार्ड नं. 55 पुलगांव वार्ड। ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि सभी प्रभारी अपने प्रभार वाले वार्ड में जाकर पार्षद व छाया पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ जनों से मिलकर वार्ड कमेटी व बूथ कमेटी गठन करने में सहयोग करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal