
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा के यौमे विलादत (जन्मदिन) पर मंगलवार को दुर्ग और भिलाई शहर में शानदार जुलूस निकाला गया। दुर्ग में मुस्लिम समाज के जुलूस में हुजूर कायदे मिल्लत अल्लामा मौलाना सैय्यद महमूद अशरफ विशेष रूप से मौजूद थे। हुजूर कायदे मिल्लत की मौजूदगी में परचमकुशाई की रस्म अदा की गई। दुर्ग में जुलूसे मोहम्मदी में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर ऋषभ जैन, अब्दुल गनी, अनीस रजा, नासिर खोखर, मासूब अली सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी तादाद में मौजूद थे।
राजस्थानी गौड़ ब्राहमण समाज ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
आज जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मौके पर राजस्थानी गौड़ ब्राहमण समाज द्वारा शनीचरी बाजार चौक में आइसक्रीम व शीतल जल का वितरण किया गया। समाज के लोगों ने मुस्लिमों का स्वागत किया।


इस अवसर पर ब्राम्हण समाज के सचिव अजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, प्रमोद जोशी, विजय शर्मा, दीपक पंडा, आनंद शर्मा, पार्षद सतीश देवांगन, कांशीराम रात्रे, मुस्लिम समाज के इलियास चौहान, आदित्य नारंग, शाहबाज मिर्ज़ा, विक्की खान, रोशन खान, अहमद चौहान, शकील चौहान, रियाज, नवाब, निर्वाण पदम जैन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज नूरदीन तिगाला सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने जुलसे मोहम्मदी का स्वागत किया।
भिलाई में निकला जुलूसे मोहम्मदी

भिलाई के सेक्टर-7 में मुस्लिम समुदाय ने शानदार जुलूस निकाला, जिसमें बच्चे और बड़े-बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस के बाद परचमे इस्लाम फहराया गया। इस दौरान मदरसा में दीनी तालीम हासिल कर रहे बच्चों ने नातिया कलाम पेश किया। हौसला अफजाई करते हुए बच्चों को ईनाम बांटे गए। जुलूस जहां-जहां पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने सभी का इस्तकबाल किया और इनके लिए मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट व जूस का वितरण किया।
जुलूस के बाद मदरसे में परचमे इस्लाम फहराया गया। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, नारा-ए-रिसालत और सरकार की आमद मरहबा की सदा से माहौल गूंज उठा। लोगों ने हाथ उठा कर मुल्क व दुनिया में अमन और सलामती की दुआएं की। फातिहा ख्वानी में लोग भी बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal