
- कलेक्टर ने सहायता अनुदान राशि का तत्काल भुगतान करने तहसीलदारों को दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड-19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर ने कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि का भुगतान तत्काल किया जाए। उन्होंने जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के शेष प्रकरणों को तत्काल तैयार करने कहा है।
राजनांदगांव तहसील के अंतर्गत स्वीकृत 103 प्रकरण के लिए 51 लाख 50 हजार रुपए, डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत स्वीकृत 21 प्रकरण के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए, खैरागढ़ तहसील के अंतर्गत स्वीकृत 21 प्रकरण के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए, डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत स्वीकृत 20 प्रकरण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
छुरिया तहसील अंतर्गत स्वीकृत 20 प्रकरण के लिए 10 लाख रुपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत स्वीकृत 12 प्रकरण के लिए 6 लाख रुपए, गण्डई तहसील अंतर्गत स्वीकृत 11 प्रकरण के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए, अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत स्वीकृत 11 प्रकरण के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए, मानपुर तहसील अंतर्गत स्वीकृत 6 प्रकरण के लिए 3 लाख रुपए और मोहला तहसील अंतर्गत स्वीकृत 4 प्रकरण के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal