Breaking News

अल मदद सोसाइटी ने समाज के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्पात नगरी भिलाई में अलग-अलग कमेटियों की ओर से समाजसेवा के कार्यों के साथ होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की जा रही है। इसी कड़ी में अल मदद सोसाइटी सेक्टर-7 की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर 9 वीं से 12 वीं कक्षा के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की गई।

मदरसा सेक्टर 7 में आयोजित दीनी क्विज व नातिया मुकाबले में शामिल होने वाले बच्चों की भी हौसला अफजाई की गई।  सभी बच्चों को तोहफे दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी की प्रेसिडेंट अंजुम अली के साथ कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन खान, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना परवीन, शमीमा खान, आलिमा खान सहित बड़ी तादाद में लोगों की भागीदारी रही।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!