
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्पात नगरी भिलाई में अलग-अलग कमेटियों की ओर से समाजसेवा के कार्यों के साथ होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की जा रही है। इसी कड़ी में अल मदद सोसाइटी सेक्टर-7 की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर 9 वीं से 12 वीं कक्षा के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की गई।

मदरसा सेक्टर 7 में आयोजित दीनी क्विज व नातिया मुकाबले में शामिल होने वाले बच्चों की भी हौसला अफजाई की गई। सभी बच्चों को तोहफे दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी की प्रेसिडेंट अंजुम अली के साथ कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन खान, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना परवीन, शमीमा खान, आलिमा खान सहित बड़ी तादाद में लोगों की भागीदारी रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal