द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केन्द्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 वर्ष की आयु पूर्ण होना जरूरी है। कक्षा 12 वीं में प्रवेश के लिए हाई स्कूल की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।