Breaking News

जिला भाजपा महिला मोर्चा के सभी मंडलों में अध्यक्ष-महामंत्री पद पर नियुक्तियां

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ.शिवकुमार तमेर और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। संगठन में भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग जिला के मंडल अध्यक्षों व महामंत्री की नियुक्ति की गई है।

पदाधिकारी इस प्रकार हैं – चंडी शीतला मंडल मीना दुबे, गंजपारा सदर मंडल गीता वर्मा, मंडल महामंत्री शशि द्वारका साहू, सिकोला भाटा पटरीपार मंडल मौसमी ताम्रकार, कसारीडीह बोरसी मंडल अहिल्या यादव, अंजोरा मंडल यामिनी हरमुख, मंडल महामंत्री बेला यादव, उतई मंडल शीतला ठाकुर, धमधा मंडल शशि यादव, मंडल महामंत्री दुलारी मिश्रा, उत्तर पाटन मंडल गायत्री साहू, मध्य पाटन मंडल निशा सोनी, महामंत्री योगेश्वरी यदु, दक्षिण पाटन मंडल शैलेंद्री मंडावी, महामंत्री सावित्री टंडन, जेवरा सिरसा मंडल सुशीला साहू, अहिवारा मंडल सरिता वर्मा, लिटिया बोरी मंडल दामिनी देशमुख हैं। भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग के नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!