द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। पटेल ने मुख्यमंत्री के सामने ही ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। इस दौरान विधायक द्वय देवेन्द्र यादव और संगीता सिन्हा, रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

महासमुंद जिले के निवासी देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यू-ट्यूबर है। उनके यू-ट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है। वे ज्यादातर काॅमेडी वीडियो बनाते है। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने और उनके साथ वीडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेब सीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं