द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित हो चुके कई उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण नियुक्ति नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस सत्यापन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।