
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित शीला होटल में देर रात भीषण आग लग गई जिसके कारण यहां संचालित घर संसार सेल भी जलकर खाक हो गया। जानकार लोगों ने बताया कि रात करीब 2 बजे आग लगी। शीला होटल के एक हिस्से में संचालित घर संसार सेल को आग ने पूरी तरह चपेट में ले लिया। आग की भीषणता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 6 घंटे बाद सुबह साढ़े 7 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों का कहना है कि अभी भी आग पर काबू पाने में कई घंटे लग सकते हैं। होटल की पहली मंजिल में लगी आग से बचने के लिए रात में तीन कर्मचारियों ने खिड़की से मदद की गुहार लगाई जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने बचा लिया।

रात में भीषण आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन-चार वाहन पहुंच गए थे। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की गई लेकिन पानी का संकट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए नगर निगम के टैंकरों से पानी की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर पुलिस विभाग और फायर ब्रिगेड विभाग के अफसर मौजूद हैं। आग पर काबू बाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal