Breaking News

महापौर ने विकास कार्यों की क्वालिटी का ध्यान रखने और लगातार मॉनीटरिंग करने अफसरों को दिए निर्देश

  • दीपावली त्यौहार के दौरान शहर में पानी सप्लाई का विशेष ध्यान रखने कहा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म विभाग के इंजीनियरों की आवश्यक बैठक लेकर सभी इंजीनियर्स को अपने-अपने प्रभार के वार्डों में संधारण मद और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से दो-दो लाख रुपए के संधारण कार्य का प्रस्ताव शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।

महापौर ने विभिन्न वार्डों के लिए बनाए जा रहे 12 करोड़ के विकास कार्यं के प्रस्ताव की जानकारी ली। निगम क्षेत्र में स्थित पदमनाभपुर गार्डन के कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। शहर में पानी की समस्या ना होने देने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, सहायक अभियंता आर.के. जैन, आर.के. पालिया, उपअभियंता भीमराव, आसमॉ डहरिया, श्वेता महलवार ,उपअभियंता विकास दमाहे, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

राहुल बोले – पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई : सड़क से संसद तक उठेगा मुद्दा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने कई अहम फैसले किये साजिश के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!