Breaking News

शीला होटल के पीछे जिला अस्पताल व चाईल्ड केयर यूनिट में धुआं फैलने की आशंका : वोरा ने अस्पताल प्रशासन को किया अलर्ट : बंद कराई अस्पताल की खिड़कियां

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर स्थित शीला होटल के पीछे जिला अस्पताल और चाईल्ड केयर यूनिट है जहां आग का धुआं तेजी से फैल रहा है। वोरा ने इस इलाके में धुआं फैलने पर चिंता जताई है। वोरा ने जिला प्रशासन और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, सीएमएचओ से अस्पताल में भर्ती मरीजों और नवजात बच्चों की सेहत को कोई नुकसान न होने देने जरूरी इंतजाम करने कहा है। वोरा ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन बेशकीमती है। धुआं फैलने से नवजात बच्चों और मरीजों को किसी भी तरह की स्वास्थ्यगत परेशानी न होने पाए। इसके लिए समय रहते जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं।

मौके पर वोरा के निर्देश पर कांग्रेस नेता नासिर खोखर, इलियास चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा सहित अन्य लोगों ने चाईल्ड केयर यूनिट अस्पताल पहुंचकर खिड़कियां बंद कराई ताकि धुआं अंदर न फैल सके। वोरा ने सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर से भी जरूरी इंतजाम करने कहा है। सीएमएचओ ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि प्रदूषण से बचाव के सभी उचित इंतजाम किए जाएंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अमले को आग बुझाने पानी की व्यवस्था करने में तेजी लाने सहित अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!