Breaking News

शीला होटल में लगी आग पर काबू पाया गया : कुल पांच लोगों को किया रेस्क्यू : एक को लगी चोट

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के शीला होटल में आज देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगे़ड और निगम की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गई। नागरिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई भी शुरू हुई। सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक नागरिक को मोच आई है और सभी हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं। मौके पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल अभी भी डटे हैं।

सीएसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने का काम अंतिम चरण पर है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीएम विनय पोयम ने कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। यहां पांच नागरिकों को निकाला गया है, इसमें एक नागरिक को मोच आई है। हादसे में सभी सुरक्षित हैं आग के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!