Breaking News

जेनरिक दवाइयां लिखकर जरूरतमंदों की मदद करें डॉक्टर – कलेक्टर

  • टीकाकरण के लिए लोगों को करें प्रेरित
  • धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स और टीकाकरण के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ली बैठक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स और टीकाकरण के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में ब्रांडेड कंपनी की जेनरिक दवाईयां उपलब्ध हैं। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ जनसामान्य को सस्ते में दवा मिलेगी। डॉक्टर जेनरिक दवाईयां लिखकर जनसामान्य की मदद कर सकते हैं। उन्होंने सभी डॉक्टर्स से कहा कि मरीजों को जेनरिक दवाईयां लिखें, ताकि उन्हें सस्ती दवा मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनौषधि केन्द्र हैं, जहां 130 तरह की जेनरिक दवाईयां और सर्जिकल आईटम उपलब्ध हैं। जिले और शहर में और भी धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे। कलेक्टर ने सभी डॉक्टर से कहा कि टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री, मानपुर, सोमनी, खैरागढ़, जिला चिकित्सालय बसंतपुर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में आक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जा रही है और  कई तरह की सुविधाएं दी जाएगी। ऑक्सीजन बेड 500 से बढ़ाकर 2 हजार की गई है। प्रदेश में टीकाकरण में राजनांदगांव जिला तीसरे स्थान पर है और इसके लिए सीएचएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अच्छा कार्य किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में डोंगरगांव और मोहला विकासखंड शत प्रतिशत टीकाकृत विकासखंड बन गया है। शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा, जिन्होंने टीका नहीं लगाया है और डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीन लगाया जाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव के अध्यक्ष डॉ. एमके दिवाकर ने कहा कि जनसामान्य को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जेनरिक दवा के संबंध में किसी भी तरह की बात होने पर फोन से चर्चा की जा सकती है। सभी डॉक्टर ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॉ. नरेन्द्र गांधी व अन्य सभी सदस्य डॉक्टर उपस्थित थे।

Check Also

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!