
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान में अपरान्ह 3 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व, विचारों और दृष्टिकोण पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अतिथि वक्ता होंगे।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे। कार्यक्रम में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal