Breaking News

पीएससी टॉपर आस्था बोरकर के घर पहुंचे कलेक्टर : गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

  • आस्था ने किया जिले का नाम रौशन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की टॉपर आस्था बोरकर को उनके घर जाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने आस्था को मिठाई खिलाई और उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

कलेक्टर ने कहा कि आस्था ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान पर चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करें और संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी करें। इरादे मजबूत हो तो कोई मंजिल कठिन नहीं है। अपनी तैयारी आगे भी जारी रखें।

कलेक्टर ने आस्था के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता के लिए आप सबने बहुत मेहनत की है। आस्था बोरकर ने शासकीय दिग्विजय कॉलेज से पढ़ाई की है और राजनांदगांव में ही रहकर उन्होंने पीएससी की परीक्षा की तैयारी की है। उनके पिता ध्रुवराज बोरकर रेल्वे में कार्यरत हैं और माता गृहिणी है।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!