Breaking News

लौह पुरुष और प्रियदर्शिनी देश के अनमोल रत्न : राष्ट्र के प्रति उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती और प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के विधायक अरुण वोरा के साथ कांग्रेसजन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पिछडा वर्ग आयोग के सदस्‍य आर.एन.वर्मा, मध्‍य ब्‍लॉक काग्रेस अध्‍यक्ष अलताफ अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा प्रतिमा स्थल व पटेल चौक पर श्रद्धांजलि दी।

 

श्रंद्धाजंलि अर्पित करते हुए विधायक अरूण वोरा ने कहा कि प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी के कार्य और उनका व्यक्तित्व देशवासियों के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उन्होंने जो कार्य किये, उन कार्यों के लिए उन्हें देश कभी नहीं भुलाएगा। इंदिरा गांधी न केवल भारतीय राजनीति पर छायी रही, बल्कि विश्‍व राजनीति के क्षितिज पर भी उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा। कृषि, उद्योग, महिला एवं युवा नीति की वे सूत्रधार रही। प्रधानमंत्री के रूप में विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया। उन्होंने अपनी व्यूह रचना से देश की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का कार्य किया। इंदिरा गांधी ने दीन-हीन सर्वहारा वर्ग और दलित वर्ग के उत्थान के लिये जो कार्य किये, वे अनुकरणीय हैं। वर्ष 1971 में अटल बिहारी बाजपेयी विपक्ष के नेता थे और इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री। अटल बिहारी बाजपेयी ने विपक्ष के नेता के तौर पर इंदिरा को ‘‘दुर्गा’’ करार दिया। बाजपेयी ने यह शब्द इंदिरा के लिए उस समय प्रयोग किए जब भारत को पाकिस्तान पर 1971 की लड़ाई में एक बड़ी जीत हासिल हुई।

इंदिरा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट के सामने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे । वहां पर कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल ने देश की आजादी के समय देशी रियासतों का एकीकरण करने का अभूतपूर्व कार्य किया, जिसके परिणाम स्वरूप आज हमारा देश अखण्ड भारत के रूप में विद्यमान है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से परमजीत सिंह भुई, राधेश्याम शर्मा, मदन जैन, रत्ना नारमदेव, महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्‍यक्ष कन्‍या ढीमर, हेमंत तिवारी, कौशल किशोर सिंह, अजय मिश्रा, अशोक मेहरा, संदीप श्रीवास्तव, नंदू महोबिया, अनीस रजा, नीलू ठाकुर, अलताफ अहमद, संदीप वोरा, प्रकाश गीते, राजकुमार वर्मा, हाजी हामिद अहमद, सैफ अली, सदाबहार, शबाना रानी, अनूप पाटिल, तबरेज खान, वहीद चौहान, बृजलाल पटेल, मंदीप भाटिया, शिव वैष्‍णव, नवाब एजाज चौहान, शिवाकांत तिवारी, विमल यादव, आलोक ठाकुर, भीमा चौहान, रामरतन जलतारे, कल्‍याण सिंह ठाकुर, छाया चौधरी, वन्‍दना चौहान, दिलीप ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!