
द सीजी न्यूज डॉटकॉम
दुर्ग / राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा होंगे। वे शाम 4ः30 बजे राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवेन्द्र यादव करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वोरा, विद्यारतन भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, महापौर द्वय धीरज बाकलीवाल और चन्द्रकांता माण्डले होंगे।
इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा ने बताया कि सभी विभागों के स्टाल लगाए जा चुके हैं। इन स्टालों में विभागीय नवाचारों और फ्लैगशिप योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। विभागीय प्रचार सामग्री भी रखी गई है जिनका लाभ आम जनता उठा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग नजर आएंगे। वर्मा ने बताया कि फूड स्टाल भी रखे गये हैं। इनमें देश भर के और स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। स्थल पर पार्किंग की किसी तरह की दिक्कत न होने देने के लिए थ्री लेयर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal