Breaking News

गुरु घासीदास के दिखाये मार्ग पर चलकर प्रदेश तरक्की के सोपान तय करेगा : गुरु रुद्र कुमार

  • जिला स्तरीय गुरुदर्शन व सतनाम धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए पीएचई मंत्री

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ गुरु घासीदास के दिखाये सत्य के मार्ग पर चलकर हम प्रदेश को तरक्की के सोपान पर निरंतर ले जाएंगे। उन्होंने जो आचार संहिता बताई है, वो न केवल व्यक्तिगत आचरण की शुद्धि के लिए है, बल्कि इससे समाज और राष्ट्र की तरक्की की दिशा भी खुलती है। यह उद्गार जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गुरु जी की वाणी सबके कल्याण की वाणी थी। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में नैतिक चेतना की बड़ी भूमिका होती है। गुरू वाणी में इस नैतिक चेतना का सार है। इसके अंतःकरण से पालन करने पर हम यथेष्ठ उद्देश्य को प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि सतनाम समाज एकजुट होकर गुरु के बताये रास्ते पर चल रहा है और तेजी से तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में सतनाम समाज के लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है और अपनी जगह बनाई है। इस तरह सच्चरित्रता और अच्छे उद्देश्य के लिए होने वाली एकजुटता का लाभ पूरे समाज को मिलता है। बीते वर्षों में समाज में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं और समाज के सभी नागरिकों को इससे लाभ पहुंचा है। मिल जुल कर काम करने से बड़ी सफलताएं मिलती हैं। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का आयोजन पद्मनाभपुर में विवेकानंद सभागार में किया गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!