
- सेंट थॉमस कॉलेज में जीई फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय विकलांगता शिष्टाचार कार्यशाला में कॉलेज स्टूडेंट्स ने सीखा सबक
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सेंट थॉमस कॉलेज, रूआबांधा भिलाई में वनस्पति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग ने एमओयू भागीदार सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन भिलाई के सहयोग से विकलांगता शिष्टाचार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। बॉटनिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में एमएससी और बीएससी छात्रों के लिए हुई कार्यशाला में आरसीआई पंजीकृत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और लाइफ कोच, मनोविज्ञान विभाग पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की फैकल्टी रिसोर्स पर्सन डॉ. शमा हमदानी थीं।

मुख्य वक्ता डॉ. शमा हमदानी ने मानव में विभिन्न प्रकार की विकलांगता और सामान्य व्यक्ति के व्यवहार पर जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नि:शक्त व्यक्ति बहुत स्वाभिमानी होते हैं। हमें उनके साथ संवाद करते समय पूरी संवेदना और सावधानी बरतनी चाहिए। वार्ता के बाद सेंट थामस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम.जी. रॉयमन और जीई फाउंडेशन के समन्वयक प्रदीप पिल्लई द्वारा 9 अक्टूबर को गांधी विद्यापीठ राधिका नगर भिलाई में आयोजित चिकित्सा जांच में मदद करने वाले 11 स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कॉलेज की डीन और वनस्पति विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. विनीता थॉमस के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरुचि पारखी ने किया। संकाय सदस्यों डॉ ज्योति बख्शी और मिस यास्मीन ने कार्यक्रम के समन्वय में मदद की। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रबंधक बिशप हिज ग्रेस, डॉ जोसेफ मार डायोनिसियस, कॉलेज के प्रशासक रेव फादर डॉ. जोशी वर्गीज और प्राचार्य डॉ. एम.जी. रॉयमन ने विभाग द्वारा की गई पहल की सराहना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal