Breaking News

जन समर्पण सेवा संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल : गरीबों. असहायों को नए कपड़े, पटाखे, मिठाई के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पिछले वर्षों की तरह इस साल भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा गरीबों, असहायों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी। शहर के अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को मिठाई के साथ नए कपड़े, पटाखे का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारी वृद्धााश्रम, हॉस्पिटल, बाल आश्रम, बाल सम्प्रेक्षण गृह, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले गरीब, असहाय, बेघर लोगों को नए कपड़े, मिठाई का वितरण किया। छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, रंगीन फटाखे बांटे गए।

संस्था के सदस्य पिछले चार साल से गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही त्योहार मना रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि कई परिवार ऐसे हैं जो दिवाली की खुशियों से भी वंचित रह जाते हैं। शहर के दानदाताओं के सहयोग से दीपावली पर्व के पूर्व अलग-अलग स्थानों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को नए कपड़े और मिठाईयां बांटी गई है। लगभग 100 से अधिक गरीब बच्चों और 50 से अधिक महिलाओं को दीपावली के लिए सामग्री का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में पायल कुमंट, नवकार परिवार के सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सामग्री का वितरण किया। इस दौरान संस्था के शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, प्रवीण पींचा, प्रतिभा पुरोहित, मोंटी सोनी, अंजय ताम्रकार, रुपल गुप्ता, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, कान्हा चंद्रवंशी, ईश्वर साहू, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शीबू खान सक्रिय रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!