Breaking News

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कराने बृजेंद्र गुप्ता मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ की आवश्यक बैठक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश धन्डोरे की अध्यक्षता में हुई। संध के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल की अनुपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए वर्ष 2021-23 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेन्द्र गुप्ता को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अपील समिति में राजकुमार तिवारी, शिवशंकर सिंह व मोहम्मद अरशद खान को नियुक्त किया गया।

संघ द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन कर मुख्य चुनाव अधिकारी को यथाशीघ्र सौंपा जाएगा। बैठक में महिला उपाध्यक्ष पूजा मोंगरी, सचिव रविशंकर सिंह, संतोष देवांगन, किशोर यादव,आशीष सूर्यवंशी, रविशंकर मानिकपुरी, आलोक सारस्वत, अजय शर्मा, अमर जैन, विजय सोनकर, बजरंग श्रीवास्तव, किरण गुप्ता उपस्थित थे। संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ ने यह जानकारी दी।

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!