द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के रांका गांव में पिछले दिनों तालाब के पास मैदान में खुदाई के दौरान काली मां की मूर्ति मिलने पर ग्रामीणों ने प्रतिमा को संरक्षित करने की मांग की है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि लोगों की आस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने कलेक्टर व एसपी से पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शन में प्रतिमा स्थल का उत्खनन कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मण्डल में सरपंच प्रतिनिधि संतोष टण्डन, पूर्व सरपंच चैतराम निषाद, वरिष्ठ नागरिक सदाराम निषाद, बलराम साहू, शांति लाल साहू, सनत कुमार निषाद और पंचायत सचिव रोहित बन्जारे उपस्थित थे।