Breaking News

दीपावली पर्व पर मार्केट की व्यवस्था सुधारने निगम आयुक्त और सीएसपी ने किया मार्केट का भ्रमण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर के मेन मार्केट में दीपावली त्योहार के दौरान बड़ी तादाद में खरीददारी करने उमड़ी भीड़ को देखते हुए आज अफसरों ने मार्केट एरिया का भ्रमण किया। निगमायुक्त हरेश मंडावी और सीएसपी जितेंद्र यादव ने नगर निगम और पुलिस की टीम के साथ पार्किंग व्यवस्था का हाल देखा। सड़क पर सामान फैलाकर न बेचने की समझाईश दी। टीबी अस्पताल के पास वाहन पार्किंग करने की अपील भी की गई।

मार्केट के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, बाजार के नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी बाजारअधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू सहित बाजार विभाग, अतिक्रमण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और उड़नदास्ता की टीम मौजूद रही। इंदिरा मार्केट, पार्किंग स्थल, हटरी बाज़ार, मोती कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड, फूल बाजार, मान होटल लाइन का निरीक्षण किया गया। यातायात दुरुस्त करने के निर्देश दिये गए। ठेला, पसरा, गुमटी लगाकर बेचने वालों को व्यवस्थित तरीक़े से दुकान लगाकर व्यवसाय करने की व्यवस्था के निर्देश दिये गए।

बाज़ार में आम जनता को खरीददारी के लिए आवागमन में समस्या न होने देने निगमायुक्त हरेश मंडावी ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील की। दुकान के बाहर सामान फैलाकर या दुकान के बाहर सामान निकलकर व्यवसाय न करने और व्यापारियों को पार्किंग और सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई। उन्होंने आम नागरिको से अपील करते हुए कहा कि खरीददारी के लिए बाजार पहुंचने पर अपने निर्धारित वाहन पार्किंग स्थल पर रखें। ताकि अव्यवस्था न होने पाए।

Check Also

महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की उच्चस्तरीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!