Breaking News

गोवर्धन पूजा से पंचायत स्तर पर शुरू होगा ‘‘पैरादान महाअभियान’’ : सबसे ज्यादा पैरादान करने वाले तीन पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिले में गौठान दिवस से ‘‘पैरादान महाअभियान’’ की शुरूआत होगी। पहले पैरादान कृषक द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया जाता था, लेकिन अब पंचायत के स्तर पर पैरादान किया जाएगा। इस बार जनपद से सर्वाधिक पैरा संग्रहण करने वाले तीन पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पैरादान में कृषक भाईयों का योगदान ज्यादा से ज्यादा हो। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ग्रामीणों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अभियान के लिए भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि पैरा चारे के रूप में पशुओं के लिए सबसे उपयुक्त आहार में से एक है। पैरादान के माध्यम से गौधन को सहेजने में भी अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
खरीफ की फसल के बाद रबी की फसल के लिए पराली को जलाया जाता है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। शासन और प्रशासन के द्वारा ‘‘पैरादान महाअभियान’’ की व्यस्थित प्लानिंग की गई है। सभी पंचायतों से पैरा संग्रहण की जानकारी मंगाई गई है। इसी आधार पर पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!