Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वोरा ने मुलाकात की : दीप पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

  • महापौर धीरज बाकलीवाल और एमआईसी मेंबर ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई दी : बाबूजी के साथ बिताए पलों को याद किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। वोरा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा। प्रदेशवासियों को लगातार बेहतर सुविधाओं की सौगातें मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा ने इस मौके पर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को याद किया।

 

बाबूजी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल दीवाली के अवसर पर बाबूजी के दुर्ग आगमन पर वे उनसे मुलाकात करने जाते थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश की प्रशासनिक- राजनीतिक चर्चा भी होती थी। आज सीएम हाउस में वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, भोला महोबिया, ऋषभ जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा भी मौजूद थे। महापौर व एमआईसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Check Also

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!