

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8 बजे भिलाई 3 स्थित निवास से जंजगिरी के लिए कार से प्रस्थान करेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह सवा 9 बजे कुम्हारी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे रायपुर स्थित सीएम हाउस में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सीएम हाउस से कार से प्रस्थान कर वे शाम 5 बजे बेलौदी पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे भिलाई 3 निवास के लिए रवाना हो जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal