Breaking News

मुख्यमंत्री 5 नवंबर को सीएम हाउस में करेंगे गोवर्धन की पूजा : कुम्हारी, बेलौदी, जंजगिरी में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8 बजे भिलाई 3 स्थित निवास से जंजगिरी के लिए कार से प्रस्थान करेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह सवा 9 बजे कुम्हारी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे रायपुर स्थित सीएम हाउस में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सीएम हाउस से कार से प्रस्थान कर वे शाम 5 बजे बेलौदी पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे भिलाई 3 निवास के लिए रवाना हो जाएंगे।

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका ‘प्रयास’ और पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का किया विमोचन, वेबसाइट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!