Breaking News

गोवर्धन पूजा और मातर कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक-महापौर : क्षेत्र के विकास की कामना की : राउत नाचा भी किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ बघेरा वार्ड 56 में आयोजित मातर कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के उत्थान और विकास की कामना की। इस दौरान गोवर्धन तिहार राउत नाचा दलों ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत राउत नाच प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। राउत नाचा की आकर्षक प्रस्तुति देख विधायक-महापौर भी खुद को रोक नहीं पाए। वोरा ने झुनझुना लिया और ग्वालों और राउत के साथ राउत नाचा किया।


विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातर का विशेष महत्व है। गाय से हमें माता की तरह दूध और स्नेह मिलता है। प्रकृति और गोधन के प्रति प्रेम व रक्षा औऱ लोक एकता के पर्व है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मातर त्योहार छत्तीसगढ़ के गांव और माटी का त्योहार है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा, राजेश उपस्थित थे।

Check Also

समाज-सनातन के बीच खाई पैदा करनेवाले लोगों को खाद-पानी देकर उनकी विषबेल न बढ़ाएं : : अखिलेश यादव

   THE CG NEWS सोशल मीडिया पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पोस्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!