Breaking News

वोरा ने शुरू कराया खस्ताहाल जीई रोड की मरम्मत का काम : डामरीकरण और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने अफसरों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर की सड़कों की खस्ताहालत पर विधायक अरुण वोरा के कड़े रुख के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने आज दोपहर में जीई रोड का पैचवर्क करना शुरू कर दिया। वोरा ने आज सुबह सड़कों का निरीक्षण करते हुए पीडब्लूडी अफसरों से सख्ती से कहा था कि कल 10 नवंबर को शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन से पहले सड़कों के गड्‌ढे भर जाना चाहिए। वोरा की नाराजगी के बाद कलेक्टर ने भी पीडब्लूडी अफसरों को ऊबड़खाबड़ रोड की हालत दुरुस्त करने कहा। दोपहर में वोरा की मौजूदगी में पीडब्लूडी अफसरों ने काम शुरू कराया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के अलावा पीडब्लूडी अफसर मौजूद थे। 

गौरतलब है कि 10 नवंबर को दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीएल पुनिया सहित अन्य केंद्रीय नेता शामिल होंगे। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जीई रोड से होकर राजीव भवन आएंगे। जीई रोड का डामरीकरण तत्काल शुरू होना चाहिए। वोरा के निर्देश के बाद आज पैचवर्क शुरू कर दिया गया। वोरा ने कहा है कि सिर्फ पैचवर्क से काम नहीं चलेगा। पूरी सड़क का डामरीकरण यथाशीघ्र किया जाना चाहिए। वोरा ने जीई रोड पर साइंस कॉलेज से मालवीय चौक और चौक के आगे रोड निर्माण के चलते लाइट बंद रहने पर नाराजगी जताई है। वोरा ने कहा कि शहर की सबसे व्यस्ततम रोड पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किया जाना चाहिए।   

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!