Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री का महापौर निवास में आत्मीय स्वागत : डॉ. डहरिया ने विधायक, महापौर और पार्षदों से विकास कार्यों पर चर्चा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिकुमार डहरिया ने सतनामी आश्रम कल्याण समिति कसारीडीह के नए भवन का भूमिपूजन करने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल के निवास पहुंचे। विधायक अरुण वोरा के साथ पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री ने महापौर के पिता सीताराम  बाकलीवाल और माता निर्मला बाकलीवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले महापौर निवास में डॉ. डहरिया और वोरा का फूल-माला पहनाकर चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। महापौर की धर्मपत्नी श्वेता बाकलीवाल, संजय बाकलीवाल, मोनिका बाकलीवाल,नीरज बाकलीवाल, अंजू बाकलीवाल ने डॉ डहरिया का स्वागत किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री महापौर निवास में एक घण्टे रुके। उन्होंने विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ शहर के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। इस दौरान पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। डॉ. डहरिया ने कहा कि दुर्ग शहर वासियों को ऐसे विधायक और महापौर मिले हैं, जो शहर के विकास कार्यो को लेकर हमेशा चिंतित करते है।

इस मौके पर सभापति राजेश यादव, निगमायुक्त हरेश मंडावी, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, सतीश देवांगन, नजहत परवीन, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, काशीराम रात्रे, प्रभारी बाजार प्रभारी थानसिंह यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, हेमन्त तिवारी, तनिश पाटनी जैन, पाशी अली, शशिकांत तिवारी व अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!