
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर व्दारा आज राजीव भवन में मोदी सरकार की गलत नीतियों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के जन-जागरण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सदस्यता अभियान को हरेक ब्लॉक स्तर पर गति देने पर भी चर्चा हुई। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अन्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य आर.एन.वर्मा, अलताफ अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में तय किया गया कि जगजागरण अभियान के तहत राजीव भवन से 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से पदयात्रा शुरू होगी। जन जागरण पदयात्रा में छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।
मोदी सरकार की वादाखिलाफी, लगातार बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जन जागरण अभियान चला रही है। इस दौरान पदयात्रा करते हुए मोदी सरकार की पोल खोली जाएगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वादा किया था। 100 दिनों में महंगाई कम करने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने विदेशो में जमा कालेधन को देश में लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराने, अच्छे दिन लाने सहित अनेक लोक लुभावने वायदे किये गए थे। सत्ता मिलने के बाद मोदी सरकार जनविरोधी नीतियां बनाकर आम जनता के ऊपर मनमाने तरीके से टैक्स लगा रही है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। मोदी सरकार सत्ता के अहंकार में मदमस्त होकर आम जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम मोदी सरकार की गलत नीतियों और मनमानी से पीड़ित जनता की आवाज उठाएगी।
आज की बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, राजकुमार नारायणी, अनीस रजा, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, दानबाई तामस्कर, सुशील भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी, अशोक मेहरा, फतेह सिंह भाटिया, शिशिरकांत कसार, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक सिंह राजपूत, मोहित वाल्दे, बृजमोहन तिवारी, पाशी अली, शंकर सिंह चंदेल, सैय्यद आसिफ अली, देवेश मिश्रा, राकेश साहू, छाया चौधरी, मीना पॉल, पिंकी राजपूत, निकिता मीलिंद, दीपिका साहू सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal