Breaking News

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्य जारी है।

आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है।

यह शिकायत सेल जिला कार्यालय के भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 21 में संचालित किया गया है। इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके पूर्व दायित्वों के साथ निर्वाचन कार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिल्ली थामस से प्राप्त जानकारी अनुसार अधीक्षक भू-अभिलेख रेखा राजपूत को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक ग्रेड-02 उज्ज्वला ध्रुव और कंप्यूटर ऑपरेटर साधना वर्मा को सहायक का दायित्व सौंपा गया है। ईश्वरी साहू, भृत्य को डाक रनर की जिम्मेदारी दी गई है।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!