द सीजी न्यूज डॉटकॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल परिसर में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लंबित एरियर भुगतान के लिए भी समुचित पहल का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में उचित पहल का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में भिलाई स्टील प्लांट के दुर्गा प्रसाद साहू (सीनियर तकनीशियन – ब्लास्ट फर्नेस), वेद प्रकाश सूर्यवंशी ( सीनियर ऑपरेटर – एस पी 2), सुरेश चंद (वरिष्ठ खेल सहायक -एच आर डी), श्रीनाथ साहू (ऑपरेटर- प्लेट मिल), अरविंद सिंह ( चार्जमेन- पावर प्लांट), धनंजय चतुर्वेदी (वरिष्ठ खेल सहायक- एस आर जी), वी. बी. शर्मा चार्जमेन ( सी आर एम), अंजनी राय, सीमाँचल बेहरा ( सीनियर ऑपरेटर, आर एस एम), वीर सिंह राजपूत (टेक्नीशियन टेलीकॉम) शामिल थे।