Breaking News

कंगना रनौत का विवादित बयान : विरोध में महिला कांग्रेस ने पुतला जलाया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर कंगना रनौत की अनर्गल बयानबाजी के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने पटेल चौक पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरूण वोरा के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर की अध्‍यक्ष कन्‍या ढीमर के नेतृत्‍व में कंगना रनौत का पुतला दहन किया गया। कंगना रनौत ने हाल ही में विवादास्‍पद बयान देते हुए कहा था कि 1947 में देश को आजादी की भीख मिली थी। 

इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कन्‍या ढीमर ने कहा कि कंगना आजादी के संघर्ष का ‘’’’ भी नहीं जानती है। कंगना से पद्मश्री वापस लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। भारतीय स्‍वतंत्रता आंदोलन में अमर बलिदानियों की कुर्बानी और सब कुछ कुर्बान कर देने की भावनाओं को शब्‍दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से रामकली यादव, रत्‍ना नारमदेव, बिन्दू सिह राजपूतमीना पालछाया चौधरीदीपिका साहूशबाना रानी, निरूपमा कुन्ती बर्रेमीना मानिकपुरीलता जंघेल, खुशी निर्मलकर, एनी पीटर, कविता कवरे, जमुना पटेलसंजू चौधरीआरती चेलकसीता टण्डन, गीता यादवकामिनी यादवस्मृति यादव, बिसाहीन यादवचन्दा यादवकान्ति यादवमंजू साहूजोसन बैगमनूर जहांबिन्दा यादव, धन्‍वतीन निषाद, ममता राजपूत, कांग्रेस नेता जगमोहन ढीमर, अजय मिश्रा, सतीश देवांगनशंकर ठाकुर, कृष्‍णा देवांगनराजकुमार वर्माराजेश वाडयकरराकेश दुबेसंदीप बक्‍शी, राकेश साहू, अशोक मण्‍डावीलाला चौहानदीनदयाल मण्‍डावी, फिरोज खान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!