Breaking News

धान उपार्जन केन्द्रों के लिए निगरानी समिति गठित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनादगांव / राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में सहकारी समिति स्तर पर सही गुणवत्ता और पंजीकृत किसानों से धान खरीदी व मॉनिटरिंग के लिए स्थानीय स्तर पर 139 समिति व उपार्जन केन्द्रवार निगरानी समिति का गठन किया है। निगरानी समिति द्वारा निर्धारित औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) किस्म की धान पंजीकृत किसानों से क्रय करना सुनिश्चित किया जाएगा।  जिले के सभी 139 धान उपार्जन केन्द्र में गठिन निगरानी समिति में सहकारी समिति का अध्यक्ष व प्राधिकृत अधिकारी, संबंधित क्षेत्र का सरपंच व पटवारी सदस्य होगें। प्रभारी मंत्री द्वारा प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र के लिए अनुमोदित दो जनप्रतिनिधियों के नाम जारी किए जाएंगे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!