Breaking News

ऑल इण्डिया किसान खेत-मजदूर संगठन ने ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की जीत पर बधाई दी

  • शहीद किसानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

ऑल इण्डिया किसान खेत-मजदूर संगठन ने ऐतिहासिक किसान आन्दोल की जीत पर बधाई के साथ शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कचहरी चौक दुर्ग में प्रर्दशन किया। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य घटक और किसान संगठन एआईकेकेएमएस के छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के प्रभारी आत्मा राम साहु ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है। किसान आंदोलन की इस जीत का विश्व व्यापी महत्व है। प्रधानमंत्री द्वारा गुरुनानक जयंती के अवसर पर कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा ने यह साबित कर दिया कि यह कानून किसानों के हितों के विपरीत था। ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मांग करते हुए कहा है कि सरकार अब किसानों को राहत देते हुए 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य पर एमएसपी पर किसानों की उपज खरीद की गारंटी करे।

इस अवसर पर उपस्थित एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिव कामरेड विश्वजीत हारोड़े ने कहा है कि इतिहास आखिर जनता ही लिखती है। बारह महीने से चले आ रहे इस देशव्यापी किसान आंदोलन में कारपोरेट घरानों के हमलों को किसानों ने अपने जीवन की कीमत पर विफल कर दिया। इस ऐतिहासिक आन्दोलन को किसानों ने अपने खून से लिखा है, जिसमें लगभग 700 किसान शहीद हुए हैं। सभी शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं से मुक्ति की लड़ाई आगे भी जारी रहेंगी । शोषण मूक्त समाज की निर्माण का संघर्ष जारी रहेगा। देश की आम जनता को आगे भी इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!