Breaking News

“साफ नहीं इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल” : मोदी सरकार पर समाजवादी पार्टी ने साधा निशाना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की केंद्र सरकार की घोषणा पर समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भाजपा का दिल साफ नहीं है और वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इस संबंध में फिर विधेयक लाएगी। सपा ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के बयानों का हवाला देते हुए यह बयान जारी किया है।

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “साफ नहीं इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल(विधेयक).” ट्वीट में कहा गया है कि कलराज मिश्र और साक्षी महाराज ने कहा है कि “भाजपा सरकार फिर से विधेयक ला सकती है.” “किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की यह सच्चाई है। किसान 2022 में बदलाव लाएंगे।”

सपा ने अपने ट्वीट में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का एक समाचार पत्र में प्रकाशित बयान संलग्न किया है जिसमें कृषि कानून पर कहा है कि यह समय अनुकूल नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून इसी वजह से वापस लेने का फैसला किया है। मिश्र ने कहा, “अगर आगे जरूरत पड़ी तो किसान विधेयक फ‍िर लाया जाएगा।” सपा ने इस ट्वीट में साक्षी महराज का भी एक बयान संलग्‍न किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, “विधेयक तो बनते-बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे, दोबारा बन जाएंगे, कोई देर नहीं लगती।”

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!