Breaking News

निकाय चुनावों में भाजपा की जीत तय : भाजपा की पहचान विकास करने वाली पार्टी की … वादाखिलाफी करती है कांग्रेस पार्टी : डी. पुरंदेश्वरी

  • जनता के तुलनात्मक अध्ययन में काँग्रेस फेल, विकास के मुद्दों पर भाजपा की जीत तय – डी पुरंदेश्वरी
  • कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का 7 लाख 50 हजार पीएम आवास छीन लिया – नितिन नबीन
  • प्रत्याशियों का आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह और भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास – विष्णुदेव साय

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन बुधवार ने बुधवार को नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने दुर्ग प्रवास के दौरान अलग-अलग बैठकें ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी मौजूद थे। दुर्ग सम्भाग के खैरागढ़, मारो, जामुल प्रभारियों की बैठक के साथ ही भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम प्रत्याशियों की अलग अलग बैठक ली गई। चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारियों और प्रत्यशियों ने विजय के संकल्प के साथ जीत का लक्ष्य लेकर चुनावी रण में उतरने का संकल्प लिया।

डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाना हैं। जनता के बीच हमारी पहचान विकास करने वाली पार्टी के रूप में है। जनता को भाजपा पर विश्वास हैं। कांग्रेस की पहचान वादा खिलाफी और विकास को बाधित करने वाली है। जनता के अध्ययन में वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस फेल हो चुकी हैं। आज जनता पूछ रही है कि संपत्ति कर हाफ का क्या हुआ, पट्टे का क्या हुआ, दो कमरे का मकान कहां हैं? प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आज छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार की गलत नीति और बदलापुर की भावना के चलते नहीं मिल रहा हैं। घर-घर जल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार गम्भीर नहीं हैं। मूलभूत सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार विफल है, इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में कोई एक उपलब्धि प्रदेश सरकार के पास नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, भाजपा का एक-एक प्रत्याशी और हरेक कार्यकर्ता विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे और विकास के आधार पर ही भाजपा की जीत निकाय चुनाव में होगी। वादाखिलाफी करने वाली और लगातार जनता को छलने वाली सत्ताधारी कांग्रेस के झूठ और फरेब का घमंड टूटेगा। भ्रष्टाचार में लगे कांग्रेस के लोगों ने विकास के नाम पर मिट्टी का ढेला तक नहीं डाला। जो सड़कें बनी हैं, वो भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनी हैं। विकास के नाम पर कांग्रेस विफल रही है।

छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि शत-प्रतिशत सीट जीत का संकल्प लेकर अपने-अपने क्षेत्र में जाएं। कम समय मे बेहतर मैनेजमेंट के साथ रणनीति बना कर जनता के बीच जाएं और जनता से सीधा संपर्क करें। निरंतर सम्पर्क और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। भूपेश बघेल ने 7 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास छीन लिया। प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीन दी। कांग्रेस भ्रम फैलाती रही। कोरोना काल में संकट में केंद्र सरकार के कार्य और राहत जनता के सामने हैं। छत्तीसगढ़ में संकट के समय मे भी कांग्रेस के नेताओं को जनता ने राजनीतिक रोटी सेंकते देखा हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पेटी जब खुलेगी, तब हर पेटी पर कमल ही कमल निकलेगा। इसी विश्वास के साथ हमें काम करना है। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बता रहा हैं कि विकास की जीत होगी और विकास भाजपा की पहचान हैं। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह जोश और भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास भाजपा के जीत का संकेत दे रहा है। बैठक में राज्य के पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन, राकेश पांडेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जागेश्वर साहू, उषा टावरी, सांवला राम डाहरे सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!