- मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मनरेगा के आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। केन्द्रीय ग्रामीण मंत्रालय के अधिकारियों को मजदूरी और मटेरियल का भुगतान करने फण्ड जारी करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में मनरेगा के मजदूरी भुगतान के लिए केन्द्रीय अधिकारियों ने 265 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की। कैसर अब्दुल हक ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए केंद्रीय अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में मटेरियल और प्रशासनिक व्यय मद में राशि जारी करने का अनुरोध किया।
अब्दुल हक ने केन्द्रीय अधिकारियों को बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल जैसे मॉनिटरिंग के लिए एरिया ऑफिसर एप, श्रमिकों की कार्यस्थल पर उपस्थिति दर्ज करने से संबंधित नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, लोकपाल नियुक्ति और महिला मेट नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर योजना में छत्तीसगढ़ की भागीदारी और किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal