Breaking News

बुजुर्गों को ठंड से बचाने लीनेस क्लब ने किया शॉल वितरण : बुजुर्ग को व्हील चेयर भी दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। समाजसेवी संस्था लीनेस क्लब भिलाई द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने शाल का वितरण किया गया। अटल आवास जवाहर नगर में गरीब बुजुर्गों को शॉल का वितरण करने के साथ ही एक नि:शक्त बुजुर्ग को व्हील चेयर भी प्रदान किया गया। क्लब की अध्यक्ष सीमा यादव ने बताया कि इस मौसम में बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। क्लब ने यह फैसला किया था कि गरीब बस्तियों में बुजुर्गों के बीच शॉल का वितरण किया जाए।


उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से भविष्य में विभिन्न गरीब बस्तियों में गरम कपड़े वितरण का कार्य किया जाएगा। सहसचिव नंदिनी हिवसे ने बताया कि बस्तीवासियों ने इस पहल के लिए क्लब का आभार जताया। इस दौरान बस्तीवासियों के साथ मिल कर सेना प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत व उनके साथ दिवंगत हुए सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रीता कुखरानिया, वरिष्ठ सदस्य तृप्ता कौर, करुणा बंसल, उज्ज्वला सिंहल, लता गायकवाड़ व सुषमा अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!