
- गांव के नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए करें प्रेरित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के विशेष महाअभियान के दौरान कोविड वैक्सीनेशन सेंटर और धान खरीदी केन्द्र में टीकाकरण सहित विभिन्न स्थानों पर मोबाइल मेडिकल टीम का निरीक्षण किया। उन्होंने डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम आरी, लाल बहादुर नगर, शिकारीमहका में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा लगाए जा रहे वैक्सिनेशन अभियान का जायजा लिया। कलेक्टर ने वैक्सीन लगाने आए नागरिकों से चर्चा की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन का पहला डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब सभी को दूसरा डोज लगवाना है। ग्राम के नागरिक ऐसे लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। उन्होंने कहां कि टीकाकरण की लगातार एन्ट्री करें और सेकंड डोज का लक्ष्य भी पूरा करें। निरीक्षण के दौरान ग्राम आरी निवासी चतुरराम टीका लगवा रहे थे। उन्होंने बताया की कोविड टीका का पहला डोज लग चुका है और अब दूसरा डोज लगवाने आए हैं। टीका लगाने से पूरी तरह स्वस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हितेष पिस्दा, खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal