
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद-दुर्ग जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही/डौण्डीलोहारा/दुर्ग की खरखरा मोंहदीपाट नहर प्रणाली 17 कि.मी. से 33.75 कि.मी. तक रिमाडलिंग, लाइनिंग और स्ट्रक्चर्स कार्य के लिए 46 करोड़ 88 लाख 32 हजार रु की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जलाशय के रिमाडलिंग, नहर की लाइनिंग और स्ट्रक्चर्स से इसकी सिंचाई क्षमता में हो रही 2487 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 200 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 12345 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई हो सकेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal