
- एसडीएम अरूण वर्मा व उनकी टीम ने बजरंगपुर नवागांव में अवैध प्लॉट हटाने की कार्रवाई की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता और नगरीय निकाय की टीम ने ग्राम बजरंगपुर नवागांव के खसरा नंबर 279/19 भूमिस्वामी, उमराव पिता मौजीराम के अवैध प्लॉट हटाने की संयुक्त कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग के लिए बनाए गए मुरूमयुक्त रोड रास्ता और लगाए गए खूंटा पिलर को ध्वस्त किया गया।
नगर निगम राजनांदगांव द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने वाले व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हल्का पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग करने वालों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal