Breaking News

ज्यादा कीमत में उर्वरक बेचने वाले विक्रेताओं की दुकानों में दबिश

  • कलेक्टर ने निजी अनुज्ञप्तिधारियों के विरूद्ध उर्वरक अधिक मूल्य व कालाबाजारी जैसी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर आज डोंगरगांव विकासखंड में व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों में छापामारी की गई। कलेक्टर ने अधिक मूल्य पर खाद बेचने या कालाबाजारी जैसी शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि उप संचालक जीएस धुर्वे ने बताया कि डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में मेसर्स सोनकर कृषि केन्द्र परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। परिसर में यूरिया 550 रुपए का कृषकों को विक्रय प्रति बैग और अघोषित गोदाम में एनपीके 161 बैग मौके पर पाया गया। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 3 के तहत कार्रवाई करते हुए 15 दिवस के लिए लाइसेंस को निलंबित किया गया।

उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे ने वर्तमान रबी फसलों के खराब होने की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए खाद विक्रेताओं से किसानों के हित में वर्तमान आवश्यकतानुसार निर्धारित मूल्य पर यूरिया और अन्य खाद का विक्रय करने की अपील की है। ताकि कृषक अनावश्यक वित्तीय नुकसान व परेशानी से बच सकें।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!